मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्रदान की गई राजस्व विभाग की त्वरित सेवाएं

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों सहित राजस्व न्यायालयों में आयोजित होने वाले शिविरों में नागरिकों के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाकर सेवाएं प्रदान की जा रही है।

            अभियान के तहत 10 मई से 31 मई तक आयोजित शिविरों के दौरान राजस्व विभाग अंतर्गत भूमि के सीमांकन संबंधी 2578 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से 2500 आवेदनों में सेवा प्रदाय की गई, इसी प्रकार अविवादित नामांतरण के प्राप्त 8230 आवेदनों में से 7888 में सेवा प्रदाय की गई है। जबकी चालू खसरा एवं खतौनी की प्रतिलिपियों का प्रदाय संबंधी प्राप्त 1547 आवेदनों में से 1547 में सेवा प्रदाय की गई। चालू नक्शा की प्रतिलिपियों का प्रदाय के तहत प्राप्त 1109 आवेदनों में से 1109 में सेवा प्रदाय की गई अविवादित बंटवारा के 1055 प्राप्त आवेदनों में से 938 में सेवा प्रदाय की जा चुकी है। संभाग स्तर पर सीमांकन के आवेदनों का त्वरित गति से निराकरण कराये जाने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को इसी तत्परता से आगे भी प्रकरणों का निराकरण कराये जाने के साथ ही शुभकामनाएं प्रदान की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें