नारी सम्मान योजना को लेकर पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में लगाए गए कैंप
सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने भरे फार्म, कहा बढ़ती महंगाई से निजात दिलाएगी कांग्रेस
(खरगापुर) नगर में गत दिवस खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में खरगापुर नगर के बार्ड न. 13 एवं 14 किले का मोहल्ला समेत वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 पठान मोहल्ले में नारी सम्मान योजना का केंम्प आयोजित किया गया। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा सरकार बनते ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ काग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए गए शिविर में नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाये। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि आयोजित शिविर में उपस्थित आप सभी मिलकर काग्रेस सरकार को चुने।

प्रदेश के पूर्व मुंख्यमंत्री कमलनाथ जी ने वचन दिया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह एवं रसोई गैस 500 रूपये में उपलब्ध करायेगें। इसके अलावा बिजली 100 यूनिट तक मुफ्त 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल देना होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीवान साहब, कल्लन खान जिला सचिव, रानी पाठक महिला ब्लॉक प्रभारी, अब्दुल जमील मीडिया प्रभारी, गोलू खान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, स्वरूपा रजक, मुन्नी नामदेव, अयाज खान, सोनू पटवा, बाबूलाल कोरी, राजकुमार नामदेव, शक्ति यादव, बिट्टू यादव समय उपस्थित महिलाओं का जनसमुदाय एवं कांग्रेस कार्यकर्ता समेत आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: शिवराज सिंह, खरगापुर (टीकमगढ़)

