Vijayraghavgarh Mahotsav for Manish Agrawal Performance : हरिहर तीर्थ में भजन गायक मनीष अग्रवाल की शानदार प्रस्तुतियों में झूम उठे दर्शक

(विजयराघवगढ़) हरिहर तीर्थ धाम में लगातार चल रहे धार्मिक कार्यक्रमो में कल रात्रि जबलपुर से आये आस्था के प्रतीक गायक मनीष अग्रवाल द्वारा भजनों, देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जो देर रात तक चला। श्री अग्रवाल ने हरिहर तीर्थ धाम बंजारी में आयोजित कार्यक्रम में पहुचकर धार्मिक गीतों से लोगो को मुग्ध कर दिया । विजयराघवगढ़ महोत्सव में शानदार देवी गीतों और भजनों से वातावरण को तीर्थ बना दिया। कार्यक्रम मे जैसे ही मनीष अग्रवाल ने “अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी” यह गीत प्रारंभ किया उपस्थित श्रोता झूम उठे। भजन गायक व उनकी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी यश पाठक द्वारा भजन गायक मनीष अग्रवाल का सम्मान चुनरी व श्री फल से किया गया।मनीष अग्रवाल द्वारा यश पाठक का भी स्वागत किया गया।

कटनी से पधारे एस के शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चैहान, रंगलाल पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, संतोष केवट, शिक्षक हरीश दुबे, पार्षद रमाकांत तिवारी, गुड्डा सोनी, सन्दीप मिश्रा, भवानी राजा तिवारी आदि ने भी गायक कलाकारों का स्वागत शाल श्रीफल से किया। कार्यक्रम के दौरान विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती बसुधा मिश्रा द्वारा कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष श्री मति मनीषा शर्मा का सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री मति शर्मा द्वारा शानदार धर्मिक भजन प्रस्तुत किया गया जहाँ लोगो ने तालियों से उनका स्वागत किया।

वही शारदा मन्दिर के पुजारी अशोक त्रिपाठी द्वारा मनीष अग्रवाल व उनकी मंडली के सदस्यों को टीका लगा चुनरी ओढ़ाकर सभी का सम्मान किया गया। विजयराघवगढ़ महोत्सव में लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। रामराजा पर्वत पर हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। वहीं विशाल मेला का आयोजन भी लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना है।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें