हनुमान चौराहा हनुमान जी प्रांगण के दरबार में राष्ट्र चेतना यात्रा पर रखी गई मीडिया वार्ता

(खरगापुर) कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी मंदिर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा भजन कीर्तन से किया गया। जब मीडिया वालों ने पूर्व संसदीय सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह वेवी राजा से पूछा कि बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र के बारे में आप क्या कहना चाहते हैं तो बेबी राजा ने कहा है कि वे शास्त्री जी का समर्थन करते हैं। यात्रा के महासचिव एवं प्रभारी हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्र चेतना यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकल रही है। महामंडलेश्वर योगी हितेश नाथ महाराज जी की राष्ट्र चेतना यात्रा ओरछा धाम से खरगापुर पहुंचेगी। धर्म प्रेमीयो द्वारा यात्रा सहित महाराज जी का खरगापुर मेला मंच पर स्वागत वंदन अभिनंदन किया जा रहा है। महाराज जी द्वारा प्रवचन सहित राष्ट्रीय चेतना यात्रा का उद्देश्य बताया जाएगा।

रिपोर्ट: शिवराज सिंह, खरगापुर (टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें