भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर दी श्रद्धांजलि

मृत आत्माओं की शांति के लिए दीप जलाकर एवं मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

(कटनी) ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय कटनी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अम्बरीष वर्मा ने शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में लगभग 300 लोग काल का ग्रास बन गए। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिसके कारण पूरे देश में शोक की लहर है। इस हादसे के बाद सब लोग दुखी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। मैं भाजपा परिवार एवं कार्यकर्ताओं की ओर से इस हृदयविदारक घटना में मृतक यात्रियों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि सरकार के साथ भाजपा के सभी कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। जिला मंत्री अंकिता तिवारी ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायी और झकझोर देने वाली है सैकड़ो परिवारों में शोक पसरा हुआ है।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

शोकसभा में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण वीरवानी, भंवर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, जिला मंत्री अंकिता तिवारी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, सह कार्यालय मंत्री यज्ञदत मिश्रा,सचिन तिवारी, सपना सरावगी, शकुंतला सोनी, पार्वती तामिया, संगीता जायसवाल, महेशदत्त चौबे, दीपक तिवारी, सौरभ अग्रवाल, अहमद बक्श, इमरान फरीदी, अक्षय श्रीवास्तव, आशु पटवा,अजय माली, आशीष जल्होना, विनोद तामिया, बॉबी सोनी, राज सोनी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट : अशोक कुमार जैन, कटनी

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें