उर्स मुबारक में उमड़ा जनसैलाब,मस्तान शाह बाबा के दरगाह में सजा कब्वाली की दरवार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया की उपस्थिति से कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

(चुरहट) चुरहट नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 1 स्थित हजरत मस्तान शाह बाबा के दरगाह में 41 वां उर्स महोत्सव मनाया गया। इस दौरान संवाददाता मानिक लाल गुप्ता ने बताया कि कव्वाली के शानदार मुकाबले में मौजूद श्रोता जमकर झूमे। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान सिंह जिलाध्यक्ष जिला कॉंग्रेस कमेटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा के मजार में चादर चढ़ा कर माथा टेक कर किया गया। तत्पश्चात उर्स कमेटी के अध्यक्ष अहमद रजा एवं कमेटी के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कव्वाली का शानदार मुकाबला

बीते 40 वर्षो से बाबा की शान में आयोजित होने वाले उर्स महोत्सव में देश के विभिन्न इलाको से नामचीन कव्वालो ने शिरकत किया है। गत दिवस देर रात शुरू हुए कव्वाली के कार्यक्रम में कानपुर से कव्वाल के रूप में जाने-माने कव्वाल शकील ताज, एवं कव्वालन के रुप में सनम वारसी मुरादाबाद को सुना गया। इस मौके पर दोनो कलाकारों ने देश की शान एवं बाबा की शान में कलाम, नात और शानदान गजलों की पेशकश दी। सुर, ताल और लय की तुगबंदी से लोग पूरी रात कव्वाली के धुन और संगीत से बंधे रहे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मांगी अमन चैन की दुआ

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने लोगों को संबोधित करते हुए चुरहट में अमन चैन और लोगों में भाईचारा बना रहे इसका संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुरहट की पहचान सभी धर्मों की एकता से है और यह कायम रहनी चाहिए।उर्स मैदान में लोगो का जन सैलाब उमड़ गया, लोगो ने मेले का लुफ्त भी उठाया। उर्स मैदान में चारो तरफ दुकान, झूला, विविध व्यजंन के स्टाल आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

इनकी रही मौजूदगी

उर्स मुबारक के कव्वाली के कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ज्ञान सिंह जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, हाजी अब्दुल गफ्फार, देवेंद्र सिंह दादू, संदीप उपाध्याय, राजेंद्र सिंह भदोरिया पूर्व नगर अध्यक्ष, चेतन लाल गुप्ता जिला पंचायत सदस्य,राहुल पटेल, कांग्रेस नेता विजय गुप्ता, राम सुमिरन सिंह, बसंत लाल गुप्ता, उमेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, रमाकांत पांडे, दिनेश सिंह सोलंकी, मोहम्मद साबिर खान, हारून रशीद , मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद साबिर ,गिरीश पांडे, मोहम्मद जगदीश गुप्ता पूर्व पार्षद, बृजेश पांडे, आबिद मोहम्मद अब्दुल हामिद रजा मोहम्मद हैदर एवं कमेटी के सारे सदस्य गणों के अलावा हजारो की संख्या में श्रोता और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

✍️ मानिक लाल गुप्ता , चुरहट 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें