जनप्रतिनिधियों एवं नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में लाड़ली बहनों को प्रदान किए गए स्वीकृति पत्र

जिले भर में हुआ ग्राम सभाओं का सुचारू आयोजन
(कटनी)- जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले की समस्त जनपद पंचायतों के ग्रामों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभाओं में नियुक्त नोडल अधिकारियों, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सचिव एवं रोजगार सहायक की मौजूदगी में उपस्थित पात्र लाडली बहनों को स्वीकृति पत्रों का वितरण बेहद उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। विदित हो की 10 जून को पात्र लाडली बहनों के बैंक खातों में एक एक हजार रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।
पात्र बहनों को प्रति माह एक हजार की राशि प्राप्त होने पर उनकी जरूरतें पूरी होने के साथ  सपने भी साकार होंगे। उल्लेखनीय है कि सीईओ श्री गेमावत द्वारा ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराते हुए मुनादी कर व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए थे। ग्राम सभाओं में स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर पात्र महिलाओं की  खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बहनों ने  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भैया जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद एवं आभार जताया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें