अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर हुआ भव्य आयोजन

(कैमोर) एसीसी लिमिटेड अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्यूफैक्चरिंग ऑफिसर (सेंट्रल) वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन में अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स के तत्वावधान में वन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बाएफ लाईवलीहुड्स व नाद गुंजन कला परिषद के सहयोग से खेल प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षार्थी, जल उपभोक्ता समूह, कैमोर साइंस कॉलेज के एन.एस.एस. के छात्रों एवं अन्य ग्रामीणों के साथ बड़े उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाया गया। इस वर्ष के थीम #BeatPlasticPollution व भारत सरकार के महात्वाकांक्षी व अभिनव अभियान #MissionLife के उपलक्ष्य में अनेक गतिविधियां की गई।

विशिष्ट अतिथियों में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (विजयराघवगढ़) विवेक जैन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय भार, म.प्र. वल्चर बोर्ड के सम्माननीय सदस्य दिलशेर खान, एसीसी माइनिंग हैड मनोज सिंह, पर्यावरण प्रमुख सुरेश पटेल, नाद गुंजन कला परिषद के अध्यक्ष मोहनदास नागवानी, इनोवेशन पब्लिक स्कूल के संचालक ऋषभ तिवारी, ग्राम पंचायत सलैया कोहारी से जागेश बर्मन, दिनेश, बड़ारी से आश्चर्य तिवारी, वन परिक्षेत्र विजयराघवगढ़ की समस्त टीम व अदाणी फाउंडेशन कैमोर की टीम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आगाज़ दो दिन पूर्व ही हुआ जिसके तहत फॉरेस्ट विभाग की ओर से मिले एग्रो-फॉरेस्ट्री बीजों से लगभग 3000 सीडबाल तैयार किए गए। साथ ही अरहर एवं पपीते की हाइब्रिड प्रजाति के 1000 बीजों को रोपित करने हेतु खाद युक्त मिट्टी के पैकेट्स भी तैयार किए गए जिनके पौधे आगामी दिनों में परियोजना क्षेत्र के अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों व परियोजना से जुड़े स्व सहायता समूहों और किसानों के यहाँ रोपित किये जाएंगे।

खेल प्रशिक्षणार्थियों ने बीजारोपण का कार्य किया और पर्यावरण को कैसे और क्यों बचाना जरूरी हैं, इस पर कुछ बच्चों ने विस्तार से अपने विचार भी रखे।

पर्यावरण संरक्षण पर आधारित 73 बच्चों ने पोस्टर बनाएं। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयराघवगढ़ विवेक जैन के उद्बोधन पश्चात्‌ उन्हीं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

अदाणी फाउंडेशन कैमोर की मदद से पनिहाई धाम में स्थित जल संरक्षण संरचनाओं और उसके आसपास के‌ क्षेत्रों ‌को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु कैमोर साइंस कॉलेज/ हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों, आसपास के ग्राम सरपंच, पनिहाई वार्ड के सदस्यों और अडानी फाऊंडेशन की टीम द्वारा श्रमदान कर बिखरी हुई पोलीथीन और अन्य अनुपयोगी सामग्री को एकत्रित कर पूरे क्षेत्र ‌को प्लास्टिक मुक्त किया गया।

पनिहाई धाम से सटे पहाड़ी में फलदार पौधों (आम, अमरुद, जामुन, आंवला) का पौधारोपण किया गया, एसीसी सी.एस.आर. द्वारा बनवाए गए जल संचयन स्थलों का दौरा कर इन संरचनाओं के प्रति सभी को जागरूक किया गया। कैमोर पहाड़ी पर बने जल संरचनाएं जैसे लूज़ बोल्डर स्ट्रक्चर्स, गेबियन, चेकडैम, कोर वाॅल गेबियन के आवश्यकता व महत्व को भी बताया गया।

वन क्षेत्र में सीडबॉल अभियान के तहत् वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयराघवगढ़ व उनकी टीम के साथ लगभग 3000 सीडबॉल (हर्रा, बहेरा, नीम, खेर इत्यादि वृक्षों के बीजों का मिट्टी की गेंद बनाकर पुनर्रोपण) से वन क्षेत्र मे सीड बांबिंग किया गया।

कार्यक्रम के अंत में चेकडैम स्थल पर जल व पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन, जल, मृदा व पर्यावरण संरक्षण हेतु जरूरी उपायों पर सामुहिक परिचर्चा हुई। साथ ही मिशन LIFE के बारे मे सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया… मिशन दो चीजों से मिलकर बना है। पहला, लाइफ स्टाइल यानि जीवन शैली और दूसरा पर्यावरण। इस मिशन को लागू करने का सीधा लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने की कोशिश करना है। इसके लिए तीन नियम बनाए गए हैं-रिड्यूज, रीयूज और रिसायकल यानि बेवजह की चीजों को रिड्यूज करना। चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना और कचरा घटाने के लिए उसे रिसायकल करना। म.प्र. वल्चर बोर्ड के सम्माननीय सदस्य श्री दिलशेर खान द्वारा गिद्ध संरक्षण पर रोचक जानकारियां दी गई।

इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन अदाणी फाउंडेशन कैमोर की सी.एस.आर. हेड श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास ने किया। कार्यक्रम का सफल अयोजन बाएफ लाइवलीहुड्स टीम और नाद गुंजन कला परिषद के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज द्धिवेदी, सी.के. गुप्ता, अनुपम चतुर्वेदी, रामेश्वर गुप्ता, प्रमोद कुमार, अंशुल सिंह, अनूप श्रीवास, वंदना डेविड, राजा मालवी, प्रमोद, रामेश्वर, अर्चना कोटवानी, सत्येंद्र सिंह, रसूल मज़गूल, कृष्णा परोहा, नीलम, सूरज गर्ग, छोटेलाल श्रीवास, सुनील, झल्लूराम पटेल एवं नरेंद्र की प्रमुख भूमिका रही।

✍️ आरिफ खान, RPKP INDIA NEWS  , कैमोर 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें