MLA Sanjay Satyendra Pathak Appeal : “जन-जन से है यही अपील” 🚩हरिहर तीर्थ धाम कलश यात्रा में हो भयंकर भीड़, माननीय संजू भैया की हर बहन से यही अपील

विजयराघवगढ़ की बहनों से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अपील, हरिहर तीर्थ धाम की कलश यात्रा बने विश्व रिकॉर्ड  

(विजयराघवगढ़) विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सभी बहनों से अपील की है कि 12 जून को हरिहर तीर्थ धाम के लिये आयोजित भव्य कलश यात्रा सुबह 9:00 बजे से संकट मोचन चौराहे से प्रारम्भ होकर हरिहर तीर्थ धाम तक जाएगी। इस कलश यात्रा को भव्य बनाने में मुझे आप सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा इतनी विशाल हो कि इसका विश्व रिकॉर्ड बने। आपका संजू भैया आपको यकीन दिलाता है कि नहीं लगने दूंगा एक भी गर्मी, पूरी रोड में पानी सिचवाया जायेगा। आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुझे आपका सहयोग चाहिए। मैं स्वयं आपके साथ आगे चलूंगा।

इसे भी देखे :- Vijayraghavgarh Mahotsav 2023 : विजयराघवगढ़ का राजा पहाड़ पूरे भारत में बनाएगा अपनी खास पहचान – विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

माननीय विधायक जी की इस अपील से क्षेत्र की महिलाओं बहनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस कलश यात्रा में शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं। सभी महिलाएं पीली साड़ी में कलश यात्रा में सम्मिलित होगी और यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य होने जा रहा है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। संजू भैया का प्रत्येक काम अविस्मरणीय एवं अकल्पनीय होता है इसीलिए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक न केवल अपने विधानसभा बल्कि जिला प्रदेश के अलावा पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाते हुए संजू भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
              कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें