होम क्वारेन्टाइन का उल्लंघन करने वालों पर होगा दो हजार रूपये का जुर्माना –

( जबलपुर )

होम क्वारेंटीन में रखे गये लोगों को अब नियमों-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।  कलेक्टर भरत यादव ने इस बारे में शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति होम क्वारेंटाइन के नियमों का पालन नहीं करेगा तो पहली बार उसके विरूद्ध दो हजार रूपये का जुर्माना किया जायेगा । दूसरी बार उल्लंघन पाये जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को संस्थागत क्वारेंटाइन में भेजा जायेगा । श्री यादव ने कहा कि होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें