39 लाख 68 हजार की लागत से बनेगा कटनी नदी से बस स्टैंड पेट्रोल पंप एवं ऑडिटोरियम जाने वाला मार्ग महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कायाकल्प अभियान से निर्मित होने वाले रोड का वरिष्ठ नागरिक से कराया भूमिपूजन

Advertisement

(कटनी) कटनी नगर पालिक निगम की संवेदनशील महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।उनके द्वारा हर छोटे-बड़े विकास कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कायाकल्प अभियान के तहत कटनी नदी से बस स्टैंड पेट्रोल पंप तक तथा दूसरी ओर ऑडिटोरियम जाने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक नरेंद्र अग्रवाल एवं स्थानीय पार्षद से कराया। निर्मित होने वाले मार्ग में 39 लाख 68 हजार रुपए की लागत आएगी। उक्त मार्ग मध्यप्रदेश शासन द्वारा शहर की सड़कों के रखरखाव एवं नव निर्माण के लिए मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए कायाकल्प अभियान के प्रथम चरण में होगा।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री एव भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। निर्माण होने वाली डामरीकरण सड़क की साडे सात मीटर की चौड़ाई रहेगी। महापौर श्रीमती सूरी ने भूमि पूजन के पश्चात स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि हमारे द्वारा नगर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। तो वही उपस्थित ठेकेदार तथा संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण के कार्य को पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता से परिपूर्ण होने के साथ शासन के तय मापदंडों के अनुसार ही सड़क का निर्माण होना चाहिए। इस दौरान एमआईसी सदस्य एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू अवकाश जायसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद ओम प्रकाश सोनी श्याम पंजवानी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ओमेंद्र अहिरवार पूर्व पार्षद राजू मखीजा रमेश सोनी उपयंत्री अनिल जयसवाल जेपी बघेल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें