भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की प्रथम रथयात्रा का भव्य आयोजन 20 जून 2023 को
डॉ राघवेश दास वेदांती महाराज जी की उपस्थिति में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
(विजयराघवगढ) श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की प्रथम रथयात्रा 20 जून 2023 दिन मंगलवार को भव्यता के साथ निकलेगी। गत दिवस डॉ श्री राघवेश दास वेदान्ती जी महाराज की उपस्थिति में बैठक का आयोजन कर रथयात्रा का प्रचार प्रसार, भगवान जगन्नाथ जी का अभिषेक पूजन, पोषाक, रथ की साज सज्जा, भजन मंडली, बैण्ड बाजा, रथारुढ भगवान भगवान का जगह जगह स्वागत वंदन, भंडारा प्रसाद सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए तैयारी को अंतिम रुप दिया गया। नगर एवं क्षेत्रवासियों में प्रथम रथयात्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में प्रबंधक पं जगदीश प्र त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, ओ पी तिवारी, विमलेन्दु पयासी, पार्षद रमाकांत तिवारी, कमलेश गुप्ता, कुंजीलाल गुप्ता, सुरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, लक्ष्मण पांडेय, पं जागेश्वर मिश्रा, संदीप मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, माधुरी मिश्रा, अनिल शर्मा, डॉ अनिल मिश्रा, संतोष मिश्रा, अरुण मिश्रा, एम एल नामदेव, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया, प्राचार्य पं कृष्णदास पांडेय, राजेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, RPKP INDIA NEWS , विजयराघवगढ़
