Abhimanyu Awareness Campaign : पुलिस थाना कैमोर द्वारा चलाया गया ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान, महिला अपराध के प्रति किया गया जागरूक

अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यक्रम सम्पन्न

(कैमोर) पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) व थाना प्रभारी कैमोर सुदेश कुमार समन के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी, महिला आरक्षक प्रिया सिंह द्वारा कैमोर नगर में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सी.एस.आर. हैड कैमोर श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास ने सभी को इस अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया और कहा कि विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता से ही संभव है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज मे युवकों एवं पुरूषों को न केवल महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाये बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वागृह मुक्त सकारात्मक व्यवहार उनके अंदर विकसित किया जाये।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुरुषों को अभियान से संबंधित शपथ भी दिलाई गयी कि वे कहीं भी, कभी भी लैंगिंक भेदभाव नहीं करेंगे, पारिवारिक सामाजिक एवं व्यवसायिक दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देंगे, समाज में ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससें नारी को उसकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। इसकी शुरूआत सभी ने अपने घर से करने की शपथ ली।

जागरूकता अभियान के दौरान महिला एवं चाइल्ड हेल्प लाईन नंबरो के बारे में एकता ठाकुर ने सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना कैमोर के स्टाफ के साथ अदाणी फाउंडेशन कैमोर से श्रीमती ऐनेट बिश्वास,पंकज द्विवेदी, मनोज चौबे, सी.के. गुप्ता, बाएफ टीम व अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के टीम की विशेष भूमिका रही।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें