अदाणी फाउंडेशन, कैमोर सीमेंट वर्क्स ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस-2023

Advertisement

(कैमोर) एसीसी लिमिटेड अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेंट्रल) श्री वैभव दीक्षित के निर्देशन में अदाणी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स, नाद गुंजन कला परिषद, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल, एसीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमोर के संयुक्त तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस-2023 मनाया गया।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस-2023 के इस वर्ष के थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के विचार को फलीभूत करने हेतु योग के माध्यम से लोगो तक पहुंचना और समाज के सभी वर्गों के आपसी सहयोग से भारत के विकास पथ पर चलने के लिए अपना योगदान देने हेतु संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल और एसीसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लगभग 500 विद्यार्थियों व 50 शिक्षकों ने भाग लिया। इस पहल में एसीसी सी.एस.आर. द्रोणा परियोजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थीयों और कोचेस ने सभी को सूर्य नमस्कार और जरूरी आसान कराया। स्कूल के प्राचार्य व स्पोर्टस टीचर ने जीवन में योग का महत्व और फिट रहने के लिए जरूरी प्राणायाम के बारें में बताया।बच्चों को यह सिखाया गया कि वे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक योग भी करे। कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया।सभी को योग के लाभों को जानने का अवसर मिला और प्रातःकालीन एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण हुआ। अनेक विद्यार्थियों ने प्रभावशाली योगाभ्यास कर सभी को प्रसन्न किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन कैमोर की सी.एस.आर हेड श्रीमती ऐनेट बिश्वास के साथ प्राचार्य श्री सुधांशु मिश्र, श्री ए.के. मिश्र, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री पंकज द्विवेदी, श्री नारायण दत्त द्विवेदी श्री देव त्रिपाठी, श्री मनोज चौबे, श्री जीतेश विश्वकर्मा, श्रीमती कलसी, श्रीमती शुचिता वर्मा, श्रीमती गुरुंग, श्रीमती मौसमी चटर्जी, श्रीमती संगीता डेविड व अंकिता बड़गैया की विशेष भूमिका रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें