प्रसव के रेफरल मामलों पर लापरवाही पड़ी मंहगी, एक चिकित्सा अधिकारी एवं एम.पी.डल्ल्यू सहित चार एएनएम को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Advertisement

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को कहा है कि संस्थागत प्रसव कराये जायें, अनावश्यक रूप से सामान्य प्रसव के मामलों को रेफर नहीं किया जाये। साथ ही गर्भवती महिला की एएनसी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें कराई जायें। इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

            विगत दिवस समीक्षा के दौरान दो दिवस पूर्व  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही की चिकित्सा अधिकारी, बलॉक रीठी के उपस्वास्थ्य केन्द्र बकलेहटा की एम.पी.डल्यू एवं ए.एन.एम, ब्लॉक विजयराघवगढ़ स्थित उप-स्थ्वास्थ्य केन्द्र रजरवारा की ए.एन.एम. तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलहरी, उपस्वास्थ्य केन्द्र पथवारी ब्लॉक बड़वारा की ए.एन.एम द्वारा गर्भवती महिलाओं को 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी प्रसव हेतु रेफर किया गया था। समीक्षा के दौरान बिलहरी की नर्सिंग आफिसर द्वारा गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय रिफर करना सही नहीं पाया गया तथा गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान नियमानुसार जांचें नही की गई थी। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी करनें के निर्देश दिए गए थे।

इन्हे हुआ कारण बताओ नोटिस जारी

            कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नें बरही की चिकित्सा अधिकारी डॉ भारती सिंह सहित बकलेहटा की एम.पी.डब्लयू प्रकाशचंद्र सौर एवं ए.एन.एम रोशनी साहू सहित रजरवारा नंबर 2 की ए.एन.एम शिवकुमारी सोनी, बिलहरी की ए.एन.एम पार्वती मेहरा तथा पथवारी की ए.एन.एम स्वर्णलता दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हम सबको जिंदगी बचाने का दायित्व नियति और सौभाग्य से मिला है। इसलिए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर और कारगर प्रयास किये जाने चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल सुनिश्चित किया जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें