आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम 27 जून को 2 बजे से होगा आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल से करेंगे शुभारंभ

 स्थानीय कार्यक्रम ऑडिटोरियम में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया जाएगा प्रसारित

(कटनी) कटनी आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत दिनांक 27 जून 2023 को जिला शहडोल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आयुष्मान कार्ड वितरण एवं स्किल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ किया जाना है। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट एवं स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड में 27 जून दोपहर 2 बजे से विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता तथा नगर पालिक निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक टंडन सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें