टी. बी. उन्मूलन में सहभागी बनीं मान्या मेंहदीरत्ता की अनुकरणीय पहल को कलेक्टर ने सराहा, 12वर्षीय मान्या ने कायम की मिसाल

नि-क्षय मित्र बनकर थामा टी.बी मरीजों का हांथ

मान्या के सामाजिक सरोकारों के प्रति नेक सोच की हो रही प्रशंसा

(कटनी) – देश से वर्ष 2025 तक टी.बी. रोग उन्मूलन हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प तथा विगत सप्ताह की मन की बात से प्रेरित होकर कटनी जिले की कैमोर लालनगर निवासी 12 वर्षीय बालिका मान्या मेंहदीरत्ता ने अपने गुल्लक में जमा राशि कटनी को टी.बी. मुक्त बनाने के नेक कार्य हेतु प्रदान कर मिसाल कायम कर दी है।

            कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि हाल में ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में कटनी की 13 वर्षीय बालिका मीनाक्षी क्षत्रिय द्वारा नि-क्षय मित्र के लिए अपने गुल्लक की राशि दिये जाने की भावना की सराहना की गई थी। माननीय प्रधानमंत्री जी की मन बात से प्रेरित होकर सोमवार को मान्या द्वारा भी अपना गुल्लक लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहंुचकर अपने गुल्लक की राशि जिला प्रशासन को दी गई। मान्या के अनूठे जनहितैषी संकल्प से छोटी उम्र में ही बड़ी और अनुकरणीय पहल की कलेक्टर अवि प्रसाद ने सराहना की है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद के मार्गदर्शन में कटनी को टी.बी. मुक्त जिला बनाने के सामाजिक अनुष्ठान में दिन-व-दिन जनभागीदारी बढ़ रही है। जहां कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रवर्तित इस पुनीत कार्य से प्रभावित होकर मान्या ने अपने गुल्लक को फोडकर एक टी.बी. रोगी को लगातार 6 माह तक पौष्टिक आहार देने 4200 रुपये की सहयोग राशि जिला रेडक्रास समिति को प्रदान किया है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद से मिलने अपने पापा श्री नितिन मेंहदीरत्ता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची कक्षा आठवीं की डी.ए.व्ही स्कूल मंे पढ़ाई कर रहीं मान्या की कलेक्टर ने जमकर सराहना की और शाबाशी दी। कलेक्टर ने कहा नन्हीं सी उम्र में जब बच्चे खेल कूद सहित अन्य विषयों के प्रति कहीं ज्यादा आकर्षित होते हैं ऐसे में टी.बी. उन्मूलन जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति मान्या की पहल प्रशंसनीय है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
                कैमोर    

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें