Vande Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

(नई दिल्ली) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे और इस दौरान राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें