चाइल्ड लाइन टीम बच्चों एवं जन समुदाय को कर रही है कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक (कहानी सच्ची है) –
( मुरैना )
धरती संस्था मुरैना द्वारा जिले में संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के 1098 सदस्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों एवं जन समुदाय को जागरूक करने के साथ-साथ जिले में फैली हुई कोरोना महामारी के संक्रमण से बच्चों एवं जन समुदाय को बचाने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत टीम के सदस्य मास्को का वितरण, दीवाल लेखन, जरूरतमंद बच्चों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण कर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, एक दूसरे से बात करते समय एवं घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक स्वच्छता हेतु बार-बार हाथों को साबुन से धोने के साथ-साथ खानपान में पौष्टिकता से भरपूर भोजन लिए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
टीम द्वारा मुरैना विकासखंड के ग्राम अतरसुमा, शहरी क्षेत्र में सिंगल बस्ती, अम्वाह विकासखंड के ग्राम कंचनपुर, महादेव का पुरा, बाघ का पुरा के साथ पहाडगढ़ विकासखंड के ग्राम निचली बेहराई, मरा आदि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में टीम के हरिशरण अवस्थी, संदीप सेंगर, सुमन सिंह, नितिन शिवहरे, आदित्य भदोरिया, संजय सिंह, रिनी कुशवाह, अजय तोमर के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानियों को ध्यान में रखते हुए दीवाल लेखन, घर-घर पहुंच कर जागरूक किया जा रहा है।
