नौकरी के बदले जमीन घोटाला : सीबीआई ने तेजस्वी, लालू, राबड़ी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

(नई दिल्ली) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के बदले जमीन लेने संबंधी घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में यह दूसरा आरोपपत्र है और इसमें 14 अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल होने के बाद सामने आए दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर दाखिल किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें