वित्तीय अनियमितता पर नन्हवारा सेझा सचिव रामभरोस सेन निलंबित, राशि वसूली की होगी कार्रवाई

जिला सीईओ श्री गेमावत ने जारी किया आदेश
(कटनी)- जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ सचिव ग्राम पंचायत नन्हवारा सेझा, तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत धरवारा, विकासखंड ढीमरखेड़ा रामभरोस सेन को वित्तीय अनियमितता, आदेशों की अवहेलना किए जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने पंचायत सेवा ( अनुशासन तथा अपील) नियम में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए श्री सेन का मुख्यालय जनपद पंचायत बड़वारा नियत किया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत धरवारा में वर्ष 2016-17 में दो आंगनवाड़ी भवन निर्माण स्वीकृत किए जा कर निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया था। जांच समिति द्वारा तत्कालीन सरपंच किशोरीलाल हलदकार, सचिव रामभरोस सेन सचिव राम भरोस सेन, ग्राम रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव द्वय नरेंद्र हलदकार एवं राकेश रैदास द्वारा राशि आहरण किए जाने के उपरांत अभिलेखों में राशि का दर्ज होना नहीं पाया गया। इसलिए तत्कालीन सरपंच एवं तीनों सचिव/ प्रभारी सचिवो की प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पाए जाने के कारण जिला सीईओ श्री गेमावत  द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई ।।
दुरुपयोग की गई राशि की होगी वसूली, नोटिस जारी
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने नोटिस जारी कर तत्कालीन सरपंच किशोरीलाल हलदकार से तीन लाख रुपए एवं तीनों सचिवों से एक- एक लाख रुपए वसूली हेतु नोटिस जारी किया है। संबंधितों के द्वारा नियत समय में समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने एवं दुरुपयोग की गई राशि जमा नहीं किए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें