Don’t Use Plastic Bags : सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को मुक्त करने ”क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन’ का हुआ लोकार्पण, ₹10 मे मिलेगा कपड़े का थैला
नगर परिषद कैमोर में क्लॉथ बैग वैंडिंग मशीन से ₹10 मे मिलेगा कपड़े का थैला
(कैमोर) नगर परिषद कैमोर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उद्देश्य से ”क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन’ का लोकार्पण किया गया। सन्डे मार्किट में लगाई गई थैला एटीएम मशीन का अध्यक्ष श्रीमति मनीषा अजय शर्मा , उपाध्यक्ष संतोष केवट , पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपयंत्री हिमांशु गौतम, स्वच्छ भारत मिशन नोडल ऑफिसर पी.आर. सिंह, स्वच्छता उप निरीक्षक बिहारी लाल यादव, रामकिंकर तिवारी, मुबीन अहमद, ऋषिराज दुबे, राजाराम सोनी नगर परिषद् स्टाफ, व्यवसायी व अन्य उपस्थित थे।

नोडल ऑफिसर पी.आर. सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में नागरिकों को आसानी से उपलब्ध होने वाली कपड़े के बैग वाली क्लॉथ बैग वैंडिंग मशीन शहर को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उद्देश्य से लगाई गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार की थैला एटीएम लगाई जाएंगी जिससे कि लोग अपना कपड़े का थैला मात्र रूपये 10 में प्राप्त कर सकेंगे। इस मशीन मे 10 के सिक्के एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा से थैला एटीएम से थैला उपलब्ध है जिससे आमजन को यह कपडे का थैला प्राप्त करने में आसानी होगी।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

