बेटी सम्मान योजना के अंतर्गत 11 बेटियों को स्कॉलरशिप चेक का किया गया वितरण

Advertisement

(चुरहट) बेटी सम्मान योजना के अंतर्गत 11 बेटियों को स्कॉलरशिप चेक का वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद चुरहट शिव प्रांगण में किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के द्वारा थाना तिराहे में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया, रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा, सतना के पूर्व मेयर राजाराम त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शुरू से ही दाऊ साहेब छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहन करते थे। अगर कहीं के भी छात्र एवं छात्राओं को पढ़ने की जरूरत पड़ी है तो हमेशा दाऊ साहब मदद किए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि 11 बेटियों को सम्मानित किया गया है इसके लिए मैं अपनी तरफ से माननीय राहुल भैया जी का वंदन अभिनंदन करती हूं।

मैं हमेशा भैया जी के मार्गदर्शन में जनता की सेवा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती हूं। कार्यक्रम में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,व्यापारी बंधु, गणमान्य नागरिक, नगर परिषद के समस्त पार्षद गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें