जनपद शिक्षा केन्द्र के शिक्षकों का पाँच दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Advertisement

विकाखण्ड स्रोत समन्वयक सी.एस.मरकाम के मार्गदर्शन में जारी है प्रशिक्षण कार्यक्रम

(विजयराघवगढ़) जनपद शिक्षा केन्द्र के ब्लाक स्तरीय कक्षा 3 पढ़ाने वाले शिक्षकों का FLN पांच दिवसीय प्रशिक्षण बालक माध्यमिक शाला विजयराघवगढ़ में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आठ डी०आर०जी० (मास्टर ट्रेनर) नियुक्त किये गए है।उक्त प्रशिक्षण के लिए तीन कक्ष बनाये गए है जिसे राज्य शिक्षा केन्द्र की गाइड लाइन के अनुसार डाईट कटनी के निर्देशन में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक सी एस मरकाम के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण प्रभारी बी०ए०सी० गोपाल शंकर दीक्षित एवं सहायक प्रशिक्षण प्रभारी सी०ए०सी०बरहटा संदीप कुमार मिश्रा, बी०सी० श्री राम तिवारी को नियुक्त किया गया है। बालक माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी का बिशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था के साथ पीने के पानी के साथ हवा के लिए कूलर पंखे के साथ अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है। प्रशिक्षण के द्वतीय दिवस में विकाखण्ड स्रोत समन्वयक सी०एस०मरकाम द्वारा सभी डी आर जी एवं प्रशिक्षण प्रभारियों के साथ सभी प्रशिक्षणार्थियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण प्रातः 9:30 बजे से साय 5:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है ।प्रशिक्षण में डी०आर०जी०के साथ राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार लेपटॉप एवं एल ई डी टीवी के माध्यम से भी प्रदर्शित कर सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन शांति पूर्वक चल रहा है प्रशिक्षण पांच -पांच दिन के दो चरणों मे सम्पन्न करवाया जायेगा जिसमे प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिनांक 10/07/2023 से सम्पन्न करवाया जा रहा है जिसमें 133 शिक्षकों की सहभागिता है। प्रशिक्षण सम्पन्न करवाने में बालक माध्यमिक शाला के शिक्षक राजेश कुमार दुबे का प्रशंसनीय मार्गदर्शन मिल रहा है।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें