Traffic Rules Awareness : पुलिस थाना कुठला द्वारा बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए जाने हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज कुमार केडिया के निर्देशन में कुठला पुलिस के द्वारा बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल कटनी में छात्र – छात्राओं के साथ हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए जाने के संबंध में यातायात नियमों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती राधा नायर एवं टीचिंग स्टाफ नेहा तारानी, आदिती पांडे, सुधा जी की उपस्थिति में टीआई कुठला अरविंद जैन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए सैकड़ों छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाए जाने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाए जाने के संबंध में बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को ऐसे मामलों के फोटोग्राफ एवं वीडियो दिखाए गए जिसमें हेलमेट ना लगाने और सीट बेल्ट ना लगाने से सड़क पर जा रहे लोगों के साथ दुर्घटना हुई और गंभीर चोटे आई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें