थाना कुठला में जप्तशुदा कंडम वाहनों की आयोजित हुई नीलामी

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज कुमार केडिया और नगर पुलिस अधीक्षक कटनी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में बुधवार को थाना परिसर कुठला में जप्तशुदा लावारिस एवं कंडम वाहनों की नीलामी आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा मध्यप्रदेश के पुलिस थानों में जप्तशुदा पुराने लावारिस कंडम वाहनों का निराकरण कराया जाया कर थाने में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत थाना कुठला परिसर में बुधवार को जप्तशुदा लावारिस एवं कंडम 50 वाहनों की नीलामी का आयोजन कार्यपालक दंडाधिकारी एवं नायब तहसीलदार मुड़वारा कटनी श्रीमती हेमांग प्रिया श्रीवास्तव , पीडब्ल्यूडी एसडीओ वीरेंद्र गौतम, सब इंजीनियर पीडब्ल्यूडी अक्षय साहू एवं टीआई कुठला अरविंद जैन उपस्थिति में की गई। 46 नग दोपहिया वाहन एवं 04 नग चार पहिया वाहनों की शासकीय निर्धारित राशि कुल 2,52,800 रुपए थी जो नीलामी के कार्यक्रम में कटनी, जबलपुर, शहडोल एवं उमरिया जिले के करीब 46 इच्छुक खरीददार उपस्थित हुए। खुली नीलामी में सफल नीलामी बोलीकर्ता इरफान पिता उस्मान खान निवासी पाठक वार्ड कटनी के द्वारा 4,21,000 रुपए लगाए जाने पर उक्त राशि प्राप्त की जा कर शासकीय मद में चालान के द्वारा जमा कराई गई एवं कुल 50 जप्तशुदा कंडम पुराने वाहनों का थाना कुठला निराकरण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें