ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने शासकीय स्कूल की व्यवस्था एवं पढ़ाई का लिया जायजा
(बल्देवगढ़) जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत भेलसी के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला डूडू खेरा का ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में जाकर के पढ़ाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों को अच्छे संस्कार के बारे में बताया। विद्यालय में श्रीमती गनेशी गुप्ता अनुपस्थिति थी जिसको लेकर के जनप्रतिनिधियों ने शाला के प्रधानाध्यापक धनीराम अहिरवार से बात की तो उन्होंने बताया कि श्रीमती गनेशी गुप्ता कस्तूरबा गांधी छात्रावास में अधीक्षक है इस वजह से वह आती तो है लेकिन कुछ समय बाद छात्रावास में चली जाती है। श्रीमती गुप्ता से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि छात्रावास की लड़कियों की तबीयत खराब होने की वजह से उनको लेकर अस्पताल आई हूं लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा बोला गया कि अगली बार ऐसा नहीं होगा और वह पूरे समय विद्यालय में रहेगी।

लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण भीषण गर्मी में बच्चे परेशान होते हुए दिखाई दिए। कक्षाओं में पंखे शोपीस बने हुए हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा विद्युत कनेक्शन को लेकर के विभाग में कई बार आवेदन किए गए लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। मध्यान्ह भोजन भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा देखा गया। समूह संचालक को मीनू अनुसार अच्छा एवं पौष्टिक भोजन बनाने के लिए बोला गया। प्रतिनिधियों में प्रवीण राय सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता उपसरपंच अरविंद चतुर्वेदी पंच सोनू चतुर्वेदी बालचंद्र कुशवाहा रोहित सेन आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS, टीकमगढ़
