इंटक कार्यालय कैमोर में “कृषक न्याय योजना” परआयोजित की गई पत्रकार वार्ता

Advertisement

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास पांडे एवम जिला महामंत्री पित्रेश पांडे ने किया संदेश वाचन

(कैमोर) वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कटनी विकास पांडे ने कैमोर इंटक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मध्य्प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर किसानो के लिए कृषक न्याय योजना का अक्षरशः पालन कर लागू किये जाने को लेकर पार्टी की ओर से जारी अपना घोषणा पत्र पत्रकारों को दिया ताकि आमजन तक “कृषक न्याय योजना” की 5 मुख्य बिंदुओं को घर घर तक पहुंचाया जा सके।

घोषणा के प्रमुख बिंदु:
1-किसानो को 5 हार्स पावर तक के स्थाई /आस्थाई विद्युत् पंप पर निशुल्क बिजली दी जायेगी।
2-प्रदेश के सभी किसानो का क़र्ज़ माफ होगा।
3-किसानो के खिलाफ दर्ज़ अन्याय पूर्ण मुक़दमे वापस होंगे।
4-किसानो के कृषि उपयोग के पुराने बिजली बिल की बकाया राशि माफ की जायेगी।
5- किसानो को फ़सल के समय 12 घंटे निर्बाध बिजली देंगें।


पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास पांडे एवम जिला महामंत्री पित्रेश पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सन्देश का वाचन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रीवा में एक सभा के दौरान कहा गया कि किसानो की आय दोगुनी हो गयी है जबकि सच्चाई यह है कि वर्ष 2015 में 9740 रू थी वह 2023 में घट कर 8339 रू रह गई। प्रदेश में 20,000 (बीस हजार )से अधिक किसानों ने अपनी आर्थिक तंगी औऱ समस्याओं के कारण निराश होकर आत्महत्या कर चुके हैं।
किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता। किसानो को नकली खाद बीज औऱ कीटनाशक बेचने वालों पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती। फ़सल बीमा का लाभ समय पर नहीं मिलता औऱ न ही फ़सल नष्ट होने पर कोई मुआवजा मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जान बूझ कर किसानो को अपात्र घोषित कर उनको रिकवरी नोटिस दिए जाते है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के किसानो का आवाहन करते हुए विश्वास दिलाया है की मध्य्प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता किसानों की सम्पूर्ण समस्याओ को सर्वप्रथम निपटाया जायेगा एवम कांग्रेस पार्टी किसान एवम समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने मुखरता से वर्तमान किसानो औऱ बेरोजगारों, मजदूरों, गरीबो, आदिवासियों की मूलभूत समस्याओ को लेकर कांग्रेस का पक्ष रखा। इस अवसर पर के के तिवारी, प्रकाश पांडेय, आशीष सिंह, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, मोहमद हुसैन (कुक्कू) , अहमद हुसैन हाशमी, प्रदीप बोस, श्रीकांत एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें