हायर सेकेण्ड्री परीक्षाओं की गोपनीय प्रश्न पत्र सत्यापन के कलेक्टर ने दिए निर्देश –
( शहडोल )
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री व्यावसायिक परीक्षा 2020 की शेष बची परीक्षा की गोपनीय प्रश्न पत्र सत्यापन करने के निर्देश समस्त केन्द्राध्यक्षों को देते हुए कहा है कि शेष बची परीक्षाओं के पूर्व से थाने में गोपनीय प्रश्न पत्र रखे गए है जिनका भौतिक सत्यापन स्वयं थानों में जाकर करे कि प्रश्न पत्र पर्याप्त मात्रा है एवं सुरक्षित है उनकी गोपनीयता भंग नही हुई है। भौतिक सत्यापन के पश्चात प्रमाण पत्र 3 जून 2020 तक जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
