पुलिस थाना कैमोर द्वारा “मैं हूँ अभिमन्यु” के दूसरे चरण मे आयोजित किया गया विशेष जागरूकता अभियान

Advertisement

(कैमोर) महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01/08/2023 से 15/08/23 तक बालिकाओं एवम महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष कर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के दूसरे चरण मे पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के कुशल निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमराव सिंह की देख रेख में जिले के अनुभाग स्तर पर अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षक सुदेश कुमार समन, महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह एवम अन्य थाना स्टाफ द्वारा छात्र छात्राओ, विद्यालय स्टाफ को जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान के बारे मे जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें