नवागत निगम आयुक्त विनोद शुक्ल ने ली अधिकारियों की बैठक, बैठक में हितग्राहीमूलक एवं विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
(कटनी) कटनी नगर पालिका निगम में नवनियुक्त निगमायुक्त विनोद शुक्ल द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारी को लेकर एक अति आवश्यक बैठक अधिकारियों की ली गई। जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परतापूर्वक समयसीमा में किया जाय। ताकि हितग्राही मूलक योजनाओं से कोई पात्र हितग्राही वंचित न रहे। साथ ही सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संबंधित एल-1 एवं एल-2 अधिकारी समयसीमा में कराये जाने एवं नगरीय सीमा क्षेत्र के वार्डो में विभिन्न योजनाओं के तहत कराये जा रहे विकास कार्य को भी समयसीमा में पूर्ण कराये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संत रविदास जी की समरसता यात्रा एवं 10 अगस्त को लाड़ली लक्ष्मी बहन की तृतीय किस्त की राशि अंतरण के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। इसके अलावा उन्होंने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की कार्य योजना एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की भी समीक्षा की। उन्होंने 10 अगस्त को आयोजित होने वाली नगरीय प्रशासन विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी समीक्षा की निगमायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके द्वारा तय समय सीमा पर कार्य संपादित किया जाए।
