सिविल सर्जन डॉ0 एस0के0 शर्मा को दी गई सेवानिवृत्त होने पर विदाई

कोरोना वॉरियर्स के रुप में कलेक्टर ने किया सम्मानित

कटनी  जिला अस्पताल कटनी में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ0 एस0के0 शर्मा 31 मई 2020 को अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये हैं। अंतिम कार्यदिवस 30 मई को जिला अस्पताल के सादे समारोह में डॉ0 शर्मा की सेवा को स्मरण करते हुये चिकित्सीय स्टाफ और जिला अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

            सिविलसर्जन डॉ0 शर्मा के विदाई कार्यक्रम में जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में उनकी स्वास्थ्य सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा का स्मरण करते हुये डॉ0 शर्मा को कोरोना वॉरियर्स के रुप में शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा, डॉ0 पी0डी0 सोनी सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टाफ नर्सेस एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि डॉक्टर और शिक्षक अपने कर्तव्य से जीवन पर्यन्त तक रिटायर नहीं हो सकते। कोरोना संक्रमण काल में डॉ0 शर्मा ने अपने अधीनस्थ अमले के साथ कर्तव्य निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवायें दी हैं। उसे हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन और निष्पादन का ही परिणाम है कि कटनी जिला अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त रहा है। एक पॉजीटिव केस मिला है, जो ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार बाहर से आया है। सिविल सर्जन डॉ0 शर्मा, चिकित्सकगण सहित पूरे मेडिकल स्टाफ द्वारा फ्रंटलाईन वॉरियर्स के रुप में दिया गया योगदान प्रशंसनीय है। कलेक्टर ने कहा कि डॉ0 शर्मा शासकीय सेवा से रिटायर हुये हैं, कर्तव्य से नहीं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। चुनौतीपूर्ण स्थितियों में जब भी जनसेवा के लिये उनकी आवश्यकता होगी, उनका सहयोग मिलता रहेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी डॉ0 शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमले की कर्तव्य परायणता ने अमले और संसाधनों की कमी परिलक्षित नहीं होने दी।

            सिविल सर्जन डॉ0 शर्मा ने जिला चिकित्सालय कटनी में ढाई साल के कार्यकाल में दिये गये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के सहायक ग्रेड-2 बलराम तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भी शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Share this:

जिले में वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आमजन को सर्प-दंश से बचाव, प्राथमिक सावधानियों तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने विस्‍तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। सर्प-दंश से बचाव के लिए जिले के सभी पंचायत एवं शहरी वार्ड पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता कार्यक्रम के तहत होर्डिंग, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा एफएम रेडियो के माध्यम से जिंगल्स प्रसारित कर लोगों को सर्प-दंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल, कॉलेज, चौपाल और स्थानीय कार्यक्रमों में भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए आम नागरिकों को विशेष रूप से झाड़-फूंक में समय न गंवाने और सर्प-दंश के बाद गोल्‍डन हावर में सीधे अस्पताल पहुंचने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में सर्प-दंश से होने वाली जनहानि को देखते हुए म.प्र. राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल द्वारा सर्पदंश को स्थानीय आपदा घोषित किया गया है। प्रदेश में पिछले वर्ष सर्प-दंश से 2,500 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। सर्प मित्रों और रेस्क्यू टीम को दिया जाएगा प्रशिक्षणस्‍नैक केचर्स, सर्प मित्र, होमगार्ड, एसडीईआरएफ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक एवं उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित सर्प मित्रों का डेटाबेस तैयार कर उनकी जानकारी पंचायत एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर नागरिक इनसे संपर्क कर सकेंगे। सर्प मित्रों को सुरक्षित रेस्क्यू के लिए स्‍नेक रेस्‍क्‍यू किट तथा फर्स्‍ट एड किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। अस्पतालों में एंटी-वीनोम का पर्याप्त भंडारणकलेक्‍टर श्री तिवारी ने सर्प-दंश पीड़ितों के त्वरित उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालयों में आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं एंटी-वीनोम का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में सर्प-दंश के मामलों में तत्काल उपचार की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेतों और जंगलों में कार्य करते समय बरतें सावधानीसर्प-दंश की घटनाओं को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया है। खेतों एवं जंगलों में कार्य करने वाले लोगों को लंबे जूते और मोटे दस्ताने पहनने की सलाह दी गई है। पशुओं के बाड़ों में पर्याप्त रोशनी तथा जाली/बैरियर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पर्यटन स्थलों एवं सर्प-प्रवण क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड तथा स्‍नैक आईडेंटिटीफिकेशन बैनर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को संभावित खतरे की जानकारी मिल सके। जिला स्तर पर तैयार होगा सर्प-दंश का डाटाबेसकलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर सर्प-दंश की घटनाओं का जिला स्तरीय डाटाबेस तैयार किया जाएगा। डिस्‍ट्रीक्‍ट डिजास्‍टर मैनेजमेंट प्‍लान में सर्प-दंश को रिस्‍क एनालिसिस एवं एसओपी में शामिल किया जाएगा। साथ ही जीआईएस मानचित्र के माध्यम से सर्प-दंश की घटनाओं तथा संबंधित प्रजातियों का वर्गीकरण और डाटाबेस तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी। सर्प-दंश से बचाव के लिए नागरिक अपनाएं ये सावधानियां सर्प-दंश से बचाव के लिए नागरिको को सलाह दी गई है कि वे जूते, कपड़े और स्लीपिंग बैग का उपयोग करने से पहले अच्छी तरह झाड़ लें। इसी प्रकार रात में, बारिश के बाद तथा झाड़ियों या पेड़ों के आसपास जाते समय टॉर्च और छड़ी का उपयोग करें। वहीं जमीन पर सोने के बजाय पलंग/खाट एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसी प्रकार सांप को छेड़ें नहीं, उस पर हमला न करें और न ही उसे पकड़ने का प्रयास करें। जबकि घर के आसपास घास, कबाड़, गड्ढे और कचरा जमा न होने दें। इसके अलावा पानी का मटका जमीन से ऊपर स्टैंड पर रखें। सर्प-दंश के संभावित लक्षणसर्प-दंश के बाद काटने वाली जगह पर दर्द, सूजन, लालिमा अथवा नीला पड़ना और दांत के निशान दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा उल्टी, जी मिचलाना, अकड़न, कंपकंपी, पसीना, लो ब्लड प्रेशर, पेट दर्द, दस्त, कमजोरी एवं अत्यधिक प्यास जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। गंभीर विषैले सर्प के दंश में आंखें खोलने या बोलने में कठिनाई, सांस लेने में परेशानी तथा अन्य गंभीर लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए तत्काल अस्पताल पहुंचना आवश्यक है। सर्प-दंश के बाद क्या करें?प्रशासन द्वारा नागरिको को सलाह दी गई है कि सर्प-दंश होने पर शांत रहें और मरीज को आराम दें तथा प्रभावित अंग को स्थिर रखें। मरीज को जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। इसके अलावा घाव को साफ एवं खुला रखें। जबकि ढीली पट्टी बांधी जा सकती है, लेकिन रक्त प्रवाह को पूरी तरह बाधित न करें। सांप का रंग और आकार याद रखने का प्रयास करें, लेकिन सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें। सर्प-दंश के बाद ये काम बिल्कुल न करेंसर्पदंश के बाद घाव को काटें या विष चूसने का प्रयास न करें। इसी प्रकार आइस पैक न लगाएं। घाव पर साबुन या रसायन न लगाएं। जबकि मरीज को अल्कोहल या कैफीन का सेवन न कराएं। वहीं स्वयं से कोई दवा या मरहम न दें। इसी प्रकार सपेरे, तांत्रिक अथवा झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें