लापता युवती की तलाश में पुलिस द्वारा हीला हवाली करने पर दी गई धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सिटी कोतवाली पर लापता युवती की तलाश करने की मांग कर किया गया धरना प्रदर्शन
(हरदा) शहर की एक युवती को लापता हुए ग्यारह दिन पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ धर्म विशेष के लोगों व्दारा स्थानीय सिटी कोतवाली हरदा पर धरना प्रदर्शन कर रोष जाहिर करते हुए लापता युवती की तलाश की मांग की है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि इस मामले में पुलिस व्दारा लापता युवती की खोजबीन जारी है । पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रशीद अहमद व पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल ने बताया कि शहर के इमलीपुरा की रहने वाली मुस्लिम युवती एक सप्ताह से लापता है परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना निश्चित ही संदेहास्पद घटना है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो फरहत सराय चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रिपोर्टर : मुईन अख्तर खान, हरदा
