विधानसभा निर्वाचन में पेड न्यूज़ और आपत्तिजनक समाचारों की लगातार होगी मॉनिटरिंग, अधिकारी कर्मचारियों के दल तैनात

Advertisement

(हरदा) आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान विभिन्न न्यूज़ चैनल्स प्रसारित होने वाले समाचारों की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न न्यूज़ चैनल्स पर प्रसारित समाचारों की मॉनिटरिंग के लिए 3 शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 7:00 से दोपहर 12:00 बजे की शिफ्ट की प्रभारी सहायक प्रबंधक उद्योग सुश्री जूही तिवारी रहेंगी। इनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा सुश्री अंकिता अग्रवाल, सहायक ग्रेड 3 जल संसाधन विभाग श्रीमती दुर्गा देवी राणा तथा सहायक ग्रेड 3 आईटीआई हरदा सुश्री संगीता सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 12:00 से शाम 6:00 बजे की शिफ्ट की प्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पूनम यादव रहेगी । इनके सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टेनो श्रीमती स्वाति यादव, सहायक ग्रेड 3 कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा सुश्री प्रीति राठौड़ तथा सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत हरदा सुश्री नंदिता सोनी की ड्यूटी लगाई गई है। शाम 6:00 बजे से सुबह 7:00 बजे की शिफ्ट में सहायक अधीक्षक भू अभिलेख शिव कुमार मंडलोई प्रभारी रहेंगे। इनके सहयोग के लिए सहायक ग्रेड 3 आर बी सिंह पशु चिकित्सा विभाग, अनवर खान उद्यानिकी विभाग तथा प्रमोद गरेवाल महिला बाल विकास विभाग की ड्यूटी लगाई गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें