120 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 शैय्या कन्या छात्रावास का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

विधायक श्री संदीप जायसवाल नें की आडिटोरियम हॉल के फर्नीचर पूर्ति हेतु चार लाख रूपये देने की घोषणा

(कटनी) – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यलय कटनी परिसर में यू.जी.सी. द्वारा स्वीकृत राशि रू. 120 लाख लागत से निर्माण एजेन्सी म.प्र. गृह निमार्ण एवं अधोसंरचना विकास मडल संभाग कटनी द्वारा 50 शैय्या कन्या छात्रावास का लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि मकटनी मुड़वारा विघायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता महापौर प्रीति संजीव सूरी नें की एवं विशिष्ट अतिथि दीपक टंडन सोनी जिलाध्यक्ष भाजपा कटनी एवं मनीष पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका निगम कटनी उपस्थित रहे।

            कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार खरे द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं कन्या छात्रावास के सम्बन्ध में विस्तृत जानकरी दी गई। सभी अतिथियों द्वारा छात्रावास का भ्रमण किया गया एवं निर्माण एजेन्सी को दो माह के अन्दर परिसर की कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया। विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल द्वारा महाविद्यालय के लिए 4 लाख रूपये की राशि आडिटोरियम हॉल के फर्नीचर पूर्ति के लिए देने की घोषणा की गई और महाविद्यालय के बेहतर विकास के लिए सदैव सहयोग देने की बात कहीं।

            कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि के रूप जनभादारी अध्यक्ष पीयुष अग्रवाल, दोरेश्वर पाठक, विकास द्विवेदी, मनीष दुबे, संदीप दुबे, अनिरूद्ध सोनी, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही । मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मडण्ल संभाग, कटनी के आर के राजनेगी कार्यपालन यंत्री, श्री पी. एस. लोधी सहायक यंत्री, मोहन त्रिपाठी- संभागीय लेखापाल, सुधीर मेश्राम उपयंत्री एवं आशीष मंडलोई उपयंत्री द्वारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में सभी शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र / छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. माधुरी गर्ग, विभागाध्यक्ष हिन्दी के द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें