विधानसभा निर्वाचन 2023 :- ईवीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाईजेशन 16 अक्टूबर को
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से उपस्थित होने का आग्रह
(कटनी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही 16 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में म्डै 2.0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी से निर्धारित तिथी एवं समय पर यथा स्थान पर शासन द्वारा जारी किसी भी एक पहचान पत्र सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम एवं व्हीव्हीपीएटी के प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए है।

