Shivraj VS Hanuman : विक्रम मस्ताल ने खोला सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने का राज, जानिए क्या है 10370 का कनेक्शन

(भोपाल) मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का किला भेदने के लिए कांग्रेस ने टीवी के ‘पवनपुत्र हनुमान’ विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा हैं। विक्रम ने जुलाई में ही कांग्रेस ज्वाइन की थी, और अब उन्हें सीएम शिवराज के सामने कांग्रेस ने उतार दिया है। अब क्षेत्र में उनका जनसंपर्क शुरू हो गया है। उन्होने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है की ,

1. कांग्रेस ने आप पर भरोसा जताया है, किस तरह से आपकी तैयारी है?

विक्रम मस्ताल ने जवाव देते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं का और मेरे गुरू कमलनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है. बुधनी की जनता का मुझे बहुत ज्यादा आशीर्वाद मिल रहा है। ये चुनाव शासक और जनता के बीच है मैं जनता का चेहरा हूं। हनुमान रुपी जनता इस शासक को हराने वाली है।

2. फिल्म जगत से राजनीति में आने का मन कैसा बना?

विक्रम ने कहा कि मैं सामाजिक मुद्दों को पहले भी उठाते रहा हूं। बहुत सारी समस्याओं को लेकर सीएम शिवराज युवाओं के लिए बात करते हैं, कई योजनाओं की घोषणा करते हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं होता है। ये चुनाव जनता का सत्य का औऱ धर्म का चुनाव है। जनता हमारे साथ है।

3. आप कांग्रेस के हनुमान कहे जा रहे हैं, तो CM शिवराज को कैसे टक्कर दें पाएंगे? सीएम के गढ़ में कौन से मुद्दे आपके रहेंगे?

विक्रम मस्ताल ने कहा कि जब भी अन्याय होता है तो हनुमान जी आते हैं। वो संकटमोचन हैं, संकट के समय आएं हैं। मैं अपने क्षेत्र की आवाज हूं। जनता की आवाज अब सीएम के सामने हैं। विक्रम ने कहा कि गढ़ किसी का नहीं होता है, गढ़ सिर्फ जनता का होता है। जिस तरह आज जनता का अपमान किया जा रहा है, विकास के नाम पर विनाश हो रहा है, किसान परेशान है, गौ माता रोड़ पर है. हर जगह विज्ञापन है, जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है।

20 सालों से बुधनी सीट पर BJP का कब्जा

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से इस बार मैदान में खडे़ हुए है। कांग्रेस इस सीट को करीब 20 साल से जीत नहीं पाई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां से 1990, 2006, 2008, 2013 और 2018 में विधायक बने। वहीं, 2003 में यहां से बीजेपी के ही उम्मीदवार राजेंद्र सिंह विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ विक्रम मस्ताल शर्मा को टिकट दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें