केंद्र सरकार ने आईआईपीएस के निदेशक का इस्तीफा स्वीकार किया, निलंबन वापस लिया

(नई दिल्ली)  केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) के निदेशक के.एस. जेम्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके कार्यकाल के दौरान हुईं कथित अनियमितताओं के लिए उनके निलंबन को वापस ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने जेम्स के कार्यकाल के दौरान संकाय सदस्यों की नियुक्तियों और भर्ती तथा आरक्षण रोस्टर के अनुपालन में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच शुरू की थी और 28 जुलाई को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें