विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा नें हरी झण्डी दिखाकर जगरूकता रैली को किया रवाना
एम जी एम नर्सिग कालेज के छात्रों ने जागरूकता रैली में शामिल होेेकर नागरिकों को किया जागरूक
(कटनी) –विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय कटनी मंे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डॉ यशवंतर वर्मा नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ के नोडल डॉ. प्रकाशचन्द ताम्रकार ने बताया कि हमारा मस्तिक पूरे शरीर को नियत्रिंत करता है। एक स्वस्थ्य तन में एक स्वस्थ्य मन रहता है। इस कारण हमें नियमित दिनचर्या ,सतंुलित भोजन ,दैनिक व्यायाम तथा मेडिटेशन आदि के माघ्यम से अपने शरीर में मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखना होगा। इस रैली को संबोधित करते हुयें सिविल सर्जन डा. यशवंत वर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम अपनें अंदर की अस्वस्थता को पहचानना एवं मानना होगा, तभी हम उसका सही उपचार करने में समर्थ होंगे। जिला अस्तपाल कटनी में मानसिक रोगांे की पहचान कर उनके निदान की व्यवस्था है।

इस प्रकार में इलाज में हितग्राही के पहचान गुप्त रखी जाती है। किसी प्रकार की समस्या होनें पर तुरंत डाक्टर सें संपर्क करना चाहिये। जागरूकता रैली में एमजीएम नर्सिग कॉलेज के छात्रों नें शामिल होकर स्लोगन एवं नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
जागरूकता रैली में नोडल डॉ. प्रकाशचन्द ताम्रकार, डां मनीष ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक घनश्याम मिश्रा, जिला आई ई सी सलाहकर विवेक सोनी , सहायक कार्यक्रम प्रबंधक विजय सोनी , संदीप झारिया ,सतीश जैन के साथ एम जी एम नर्सिग कालेज के स्टाफ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

