देवराकला निवासी युवक हादसे में हुआ काल कवलित, समाज सेवी यश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

सड़क हादसे ने ली युवक की जान, पड़खुरी सलैया मार्ग पर नील कंठेश्वर धाम के समीप हुई दुर्घटना

(विजयराघवगढ़) बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार होकर काल कवलित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 के माध्यम से युवक को विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवराकला निवासी नागेंद्र गुप्ता पिता हरि प्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्ष बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया हुआ था। जब युवक पड़़खुरी सलैया मार्ग से गुजर रहा था तभी नील कंठेश्वर धाम से कुछ दूरी पर वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही युवा समाज सेवी यश पाठक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। यश पाठक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतक के स्वजनों को सांत्वना दी। युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारा या उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से हादसा हुआ, इन सवालों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो युवक संभवतः बाइक फिसलने से हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव परीक्षण कराने के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

रिपोर्ट : अजय त्रिपाठी, विजयराघवगढ़

 

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें