निर्भीकता से मताधिकार का उपयोग करने आयुक्त ने दिलाई शपथ, साधूराम विद्यालय में श्रद्धालुओं ने मतदान करने ली शपथ
(कटनी) दशहरा पर्व पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में (स्वीप) गतिविधियों के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा साधूराम विद्यालय में मां जगत जननि की नौ स्वरूपों वाली देवी प्रतिमाओं की स्थापना के बाद निगमायुक्त एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निर्वाचन प्रभारी नगर निगम द्वय पवन कुमार अहिरवार एवं जागेश्वर पाठक के साथ उपस्थित जनसमुदाय को मतदान के प्रति शपथ दिलाई गई। आयुक्त ने उपस्थित जनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक हैं तथा लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम देश को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा और अन्य प्रलोभन से प्रभावित न होकर सभी निर्वाचन केंद्रों में निष्पक्ष भाव से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
साधूराम प्रांगढ़ में दशहरा पर्व पर सैकड़ो की तादात में श्रद्धालुओं को आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ला ने मतदान अवश्य करने के लिए शपथ दिलाई।
