भारत निर्वाचन आयोग ने कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया व्यय प्रेक्षक नियुक्त

बड़वारा और मुडवारा हेतु अश्विन जान जार्ज  और विजयराघवगढ  बहोरीबंद के लिए आर श्री बालाजी व्यय प्रेक्षक

(कटनी) – भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिये कटनी जिले की सभी 4 विधान सभा क्षेत्रों क्रमशः  91 बड़वारा एवं  93-मुड़वारा  विधानसभा और 94-बहोरीबंद एवं 92-विजयराघवगढ के लिये केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक नियुक्त कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से जारी व्यय प्रेक्षकों की सूची के अनुसार कटनी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 91- बड़वारा एवं 93

के अनुसार कटनी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 91- बड़वारा एवं 93 मुड़वारा के लिये भारतीय राजस्व सेवा के 2013 बैच के अधिकारी अश्विन जान जार्ज को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 6264243239 है।

जबकि विधानसभा क्षेत्र 94-बहोरीबंद और 92- विजयराघवगढ़ के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2009 बैच के अधिकारी  आर श्री बालाजी को निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8825577422 है।

दोनों व्यय प्रेक्षकों का जिले में आगमन हो चुका है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें