मध्यप्रदेश का खजाना खाली है..? आज सरकार के खाते में आएंगे 1000 करोड़, रेवड़ी कल्चर का असर
(भोपाल) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच ही रेवड़ी कल्चक का असर दिखने लगा है। शिवराज सरकार प्रदेश के विकास कार्यों को पूरा करने और घोषणाओं में किए गए ऐलान का पैसा बांटने के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रहा है। आज सरकार के खजाने में कर्ज के 1000 करोड़ रुपये आने वाले हैं। इसकी मंजूर चुनाव के ऐलान से पहले ही कैबिनेट ने दे दी थी। हालांकि, ये क्रेडिट अब होने वाले हैं।

करीब 4 लाख करोड़ का कर्ज
चुनाव के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है इसे 11 साल के टेन्योर पर सरकार ने RBI से लिया है जो 25 अक्टूबर 2034 तक चुकाना होगा ये पैसा आज सरकार के अकाउंट में आने वाला है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के खजाने पर करीब 4 लाख करोड़ का कर्ज हो जाएगा।

