एनआईटी मामला : पांचों आरोपियों को 27 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
(हमीरपुर) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की एक अदालत ने मादक पदार्थ के कथित तौर पर अधिक सेवन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र की मौत के मामले में गिरफ्तार सभी पांच व्यक्तियों को 27 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने सोमवार को परिसर में ‘चिट्टा’ (एक प्रकार की हेरोइन) की आपूर्ति करने के आरोप में एनआईटी के तीन छात्रों और बीएड की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गिरफ्तार किया था।
