छात्रों की किताबों में होगा बड़ा बदलाव! NCERT समिति के सदस्यों ने दिया ‘INDIA’ की जगह ‘भारत’ करने का सुझाव

(भोपाल) NCERT की किताबों में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब इन किताबों को पढ़ते वक्त आपको INDIA की किताब में भारत नजर आ सकता है। जी हां,  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT की एक कमेटी के सदस्यों ने किताबों में ‘INDIA’ को बदलकर ‘Bharat’ करने का सुझाव दिया है।

कमेटी के चेयरमैन ने दी जानकारी

NCERT कमेटी के चेयरमैन CI Issac ने समाचार ऐजंसी ANI से बात करते हुए बताया कि पैनल ने स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह भारत नाम रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा करीब एक महीने पहले पाठ्यक्रम में ‘प्राचीन इतिहास’ के बजाय ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने और भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) को शामिल करने का सुझाव भी दिया गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें