लांघाटोला तथा देवहरा चेकपोस्ट पर स्टेटिक सर्विलेंस टीम ने की नगदी एवं सामग्री की जप्ती
लांघाटोला चेकपोस्ट पर 2 लाख से अधिक तथा चांदी के जेवरात किए गए जप्त
(अनुपपुर) विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर जिले के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच चौकियां बनाई गई हैं जहां निगरानी रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के पहुंच मार्ग राजेन्द्रग्राम से अनूपपुर स्थित लांघाटोला चेकपोस्ट पर स्टेटिक सर्विलेंस टीम द्वारा चेकपोस्ट पर वाहन से 2 लाख 3 हजार 50 रुपये नगद एवं दोपहिया वाहन से चांदी के 62 हजार 480 रुपये मूल्य के जेवरात जप्त किए गए हैं। संबंधितों के पास मौके पर वैध दस्तावेज नही मिलने पर कार्यवाही की गई है। इसी तरह अनूपपुर से शहडोल जिले की सीमा स्थित देवहरा चेकपोस्ट पर वाहन की तलाशी के दौरान 4 लाख रुपये जप्त किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी होने पर जिले की सभी सीमाओं पर चेकपोस्ट पर लगातार निगरानी लगातार 24 घंटे की जा रही है तथा जांच कर प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। जप्त की गई राशि और सामग्री को जिला कोषालय में जमा कराया गया है।
