प्रेक्षकों ने किया विधानसभा निर्वाचन के तैयारियों का अवलोकन

स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी तथा निर्वाचन सदन का अवलोकन

(सीधी)    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन को पारदर्शी एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी – 082 के शिवानंद कपासी (आईएएस) तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार (आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षक द्वारा जिले के प्रवास के प्रथम दिवस विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, एमसीएमसी तथा निर्वाचन सदन का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश शाही तथा रिटर्निंग ऑफिसर सीधी नीलेश शर्मा, चुरहट शैलेश द्विवेदी, सिहावल एसपी मिश्रा एवं धौहनी आर पी त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

प्रेक्षक द्वारा संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के पुराने भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम में किए गए सुरक्षात्मक उपायों तथा सामग्री वितरण तथा जमा करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत प्रेक्षक द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय में संचालित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी अंतर्गत मीडिया प्रकोष्ठ के अवलोकन किया गया उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया में विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षकों द्वारा कंट्रोल रूम तथा निर्वाचन सदन के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन भी किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर द्वारा प्रेक्षकों को विधानसभा आम निर्वाचन के संबंध में की गई तैयारियों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया।

 

 
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें