निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचरण संहिता का पालन कराये जाने के लिये डिप्टी कलेक्टर रहेंगे तैनात
(इन्दौर )
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचरण संहिता का पालन कराये जाने के लिये विभिन्न डिप्टी कलेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी सुबह 10 बजे से तैनात होकर कार्य समाप्ति तक रहेंगे। उक्त अधिकारी ड्यूटीरत कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर कार्यालय परिसर की उक्त संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्री विजय मण्डलोई और श्री राकेश मोहन त्रिपाठी रहेंगे। एडीएम श्रीमती सपना लोवंशी द्वारा संबंध में जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धारवे बाह्य द्वार (जिला पंचायत की ओर), श्रीमती प्रिया वर्मा आंतरिक प्रवेश द्वार (पोर्च), श्रीमती सीमा कनेश मौर्य आंतरिक प्रवेश द्वार (ट्रेजरी की ओर), श्रीमती प्रिंयका चौरसिया आंतरिक प्रवेश द्वार (केन्टीन की ओर) तैनात रहेंगी। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. हुड्डा और सुश्री निधि वर्मा रिजर्व में रहेंगे। इसी तरह रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष के सामने भी नायब तहसीलदारों को तैनात किया गया है। इनमें जी-11 में श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जी-9 में सुश्री पूजा चौहान, जी-10 में श्री धीरेश प्रसाद सोनी, जी-7 में श्री जितेन्द्र सोलंकी, जी-3 में सुश्री निधि जायसवाल और जी-7 में ही श्री यशदीप रावत तैनात रहेंगे। कलेक्ट्रोरेट बाह्य द्वार पर नायब तहसीलदार श्री नागेन्द्र त्रिपाठी और आंतरिक मुख्य द्वार पर नायब तहसीलदार श्री ओंकार मनाग्रे की ड्यूटी लगाई गई है।
