जिले के 2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दीवारों पर नारे लेखन और मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को किया गया मतदान के लिये प्रेरित
(छिन्दवाडा ) विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 123-अमरवाड़ा और चौरई की 5 ग्राम पंचायतों में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिये दीवारों पर नारे लेखन और मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 123-अमरवाड़ा के विकासखंड हर्रई की एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलक और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातामाटी में मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार विधानसभा चौरई की ग्राम पंचायत साजपानी में दीवारों पर मतदाता जागरूकता के नारे लेखन और मतदाता जागरूकता रैली एवं विधानसभा चौरई के विकासखंड बिछुआ में मतदाता जागरूकता रैली, ग्राम पंचायत खमारपानी के सीएम राईज विद्यालय और ग्राम पंचायत बेलगांव में मतदाता जागरूकता के नारों का दीवार लेखन कर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया।
