आंध्र प्रदेश कौशल विकास मामला: 53 दिन बाद चंद्रबाबू नायडू जेल से रिहा
(राजामहेंद्रवरम) आंध्र प्रदेश कौशल विकास मामले में उच्च न्यायालय से अस्थायी जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू मंगलवार शाम केंद्रीय जेल से बाहर आ गए।
जेल में 53 दिन गुजारने के बाद नायडू शाम 4.20 बजे बाहर निकले। बाहर निकलने पर नायडू के परिवार, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने हिंदुपुर के विधायक और अपने रिश्तेदार एन बालकृष्ण, नारा ब्राह्मणी से मुलाकात की और तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष के अचेन नायडू को गले लगाया।
